जॉली एलएलबी-3 से अमृता राव कर रही हैं पर्दे पर वापसी
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव फिल्म जॉली एलएलबी-3 में काम करती नजर आएंगी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर शुरू हो गई है। अमृता राव को इस फिल्म से जोड़ दिया गया है। अमृता राव एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने जॉली एलएलबी में साथ काम किया था।
अमृता राव ने जॉली एलएली के पहले पार्ट में संध्या का किरदार निभाया था, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। अमृता राव, जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी के रूप में लौट रही हैं, जो पहले भाग से उनकी कहानी को जारी रखती है। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
