फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की आने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पश्मीना रोशन फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता राव की यह पहली फिल्म थी। ट्रेलर में दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिनके बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा । ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोस्ती, प्यार, रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप के बीच फंसे पश्मीना रोशन और रोहित सराफ अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप कर लेते हैं और फिर बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं । रमेश तौरानी और जया तौरानी निर्मित और निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' 21 जून को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
