सलमान खान के घर पहुंची पुलिस, फायरिंग केस में दर्ज किया बयान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 14 अप्रैल को ‘सिकंदर’ एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली चला दी थी। इस घटना के बाद सलमान खान के फैंस और उनका परिवार काफी चिंतित हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोडक़र अपने परिवार संग कहीं और शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन अरबाज खान ने इन सभी खबरों को बेबुनियाद बताया था। अब हाल ही में फायरिंग केस में एक और नया अपडेट सामने आया है।
इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (का बयान दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बुधवार को सलमान खान और उनके छोटे भाई अरबाज खान का उनके घर के बाहर हुई फायरिंग केस मामले में बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच से चार ऑफिसर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट इस मामले में उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने पहुंचे थे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
