एक्टर बनना चाहती है नवाजुद्दीन की बेटी
बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी की बेटी नोरा इन दिनों एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 14 साल की बेटी शोरा अपने पिता की तरह एक्टर बनना चाहती हैं। वह इन दिनों एक्टिंग ट्रेनिंग ले रही हैं। नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने बताया, मेरी बेटी इन दिनों ट्रेनिंग ले रही है। उसने खुद जाकर अपना एडमिशन लिया है। परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में टीचर के आगे हाथ जोड़कर उसने कहा कि वह एक्टिंग सीखना चाहती है।
इस डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स स्कूल में लास्ट ईयर में एक प्ले करेंगे। इस प्ले के लिए वह खुद अपने कॉस्टयूम सिलेगी। अपने लिए वे खुद लाइटिंग तैयार करेंगे और अंत में जो शो होगा उसके टिकट लगेंगे। मेरी बेटी कुछ इस तरह की ट्रेनिंग ले रही है। वह सारा काम खुद ही कर रही है। अब जब मुझे दिख रहा है कि उसे खुद एक्टिंग में इतना इंटरेस्ट है, तो हर मां-बाप की इच्छा होती है कि अपने बच्चों से बोले कि बेटा आपको जिसमें इंट्रेस्ट है आप वो कर लो। वह काफी वक्त से सबकुछ अपने दम पर ही कर रही हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
