नीट परीक्षा: राजस्थान कांग्रेस ने कथित अनियमितताओं के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर, शुक्रवार, 21 जून 2024। कांग्रेस ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुये शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्र से इस मामले में चुप्पी तोड़ने के लिये कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘सभी जानते हैं कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन केंद्र परीक्षा रद्द नहीं कर रहा है।’’ डोटासरा ने कहा, ‘‘इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को कृपांक क्यों दिए गए और कुछ अभ्यर्थियों को चयनित परीक्षा केंद्र क्यों दिए गए, जैसे प्रश्न अनुत्तरित हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस परीक्षा के संबंध में चुप्पी साध रखी हैं, जबकि गुजरात और बिहार पुलिस ने पेपर लीक मानकर कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और अन्याय किया गया। कांग्रेस नेता ने परीक्षा रद्द करने की मांग की, कहा, ‘कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक लड़ेगी। परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।’
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
