सोने में 800 रुपये की तेजी, चांदी 1,400 रुपये उछली
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपये के उछाल के साथ 93,700 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 800 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में उम्मीद से कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कटौती करेगा। चांदी भी 30.40 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा बोली गई। बृहस्पतिवार को यह 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
Similar Post
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
-
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिखराव, इस समय का सबसे बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर् ...
