‘गदर 3’ को लेकर अमीषा पटेल ने कही यह बड़ी बात
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमीषा पटेल ‘गदर 3’ में काम करना चाहती हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर : एक प्रेम कथा वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले वर्ष गदर : एक प्रेम कथा की सीक्वल गदर 2 प्रदर्शित हुई। अब अनिल शर्मा , गदर 3 बना रहे हैं। अमीषा पटेल ने हाल ही एक आस्क मी एनीथिंग सेशन ट्विटर यानी एक्स पर किया। अमीषा ने यहां अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बातें की।
अमीषा पटेल ने कहा कि वह गदर-3 में काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि निर्देशक अनिल शर्मा उनके लिए फैमिली के जैसे ही हैं। उन्होंने कहा, हमारे रचनात्मक मतभेद फिल्म की बेहतरी के लिए हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति हमारा सम्मान और लगाव इन सबसे कहीं अधिक गहरा है, इसलिए हां, यदि हम एक ही पृष्ठ पर हैं तो निश्चित रूप से ‘गदर 3’ में खुशी से काम करेंगे। अमीषा पटेल ने अपनी हिट फिल्म हमराज के बारे में कहा कि यह अभी पाइपलाइन में हैं। अब्बास मस्तान इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
