‘सोल्जर’ का सीक्वल बनाएंगे रमेश तौरानी!
बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी सुपरहिट फिल्म सोल्जर का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 1998 में प्रदर्शित रमेश तौरानी निर्मित और अब्बास-मस्तान निर्देशित सुपरहिट फिल्म सोल्जर में बॉबी देओल, प्रीति जिंटा, राखी, सुरेश ओबेराय, दिलीप ताहिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनने वाला है। रमेश तौरानी सोल्जर का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि ‘सोल्जर’ के सीक्वल पर काम चल रहा है। जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
