सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये टूटी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 73,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये कमजोर है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,318 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 29.47 डॉलर प्रति औंस पर थी। गांधी ने कहा कि शुक्रवार को जारी अमेरिकी विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों के अपेक्षा से अधिक मजबूत होने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे व्यापारियों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के समय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
