शाहरुख खान को लेकर कमल हासन ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता कमल हासन इन दिनों हर ओर ख़बरों में हैं. प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में विलेन, सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभा रहे कमल हासन का लुक देखकर लोगों के मुंह खुले रह गए थे. उनकी ये भूमिका फिल्म के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है. दूसरी तरफ, कमल 28 वर्ष पश्चात् अपनी सुपरहिट फिल्म 'इंडियन' (हिंदी में 'हिंदुस्तानी') का सीक्वल लेकर आ रहे हैं.
मंगलवार को कमल की फिल्म 'इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया. मुंबई में इवेंट पर पहुंचे कमल हासन ने अपने 'दोस्त', सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में भी चर्चा की, जिन्होंने हाल ही में हिंदी फिल्मों में अपने 32 वर्ष पूरे किए हैं. कमल ने अपनी ही निर्देशित की हुई फिल्म 'हे राम' में शाहरुख को एक अहम किरदार के लिए कास्ट किया था. प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंडियन 2' के ट्रेलर लॉन्च पर कमल से पूछा गया कि क्या उन्होंने, पहले की तुलना में 'जवान' स्टार में अब कोई चेंज नोटिस किया है? तो कमल ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं मिस्टर शाहरुख खान की ओर से ये बात बोलना चाहता हूं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि वो मुझे ऐसा करने देंगे. जब हमने साथ काम किया था, तो हम सब बस आम लोग होते थे. हम दोस्त हैं. और फैक्ट की बात ये है कि शाहरुख साहब ने वो फिल्म फ्री में की थी. आपको और क्या चाहिए?'
कमल हासन के ये बताते ही इवेंट पर मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे. आगे उन्होंने कहा, 'ये कोई सुपरस्टार नहीं कर सकता. ऐसा एक फैन, आर्ट को सहेज के रखने वाला व्यक्ति और एक अच्छा एक्टर ही कर सकता है. मैं हमेशा उनका बहुत शुक्रगुजार रहूंगा.' कमल हासन ने स्वयं को और शाहरुख को मिले 'सुपरस्टार' के टैग के बारे में बोलते हुए कहा, 'हम ये सब नहीं देखते. बाद में आप लोग हमें ये टाइटल देते हैं तथा हम शर्माते हुए इन्हें स्वीकार कर लेते हैं.' कमल हासन की अगली रिलीज 'कल्कि 2898 AD' है. फिल्म में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण एवं शाश्वत चैटर्जी जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. कमल की अगली फिल्म 'इंडियन 2' 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी.
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
