39 साल बाद एक स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और कमल हासन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन की जोड़ी 39 साल बाद साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आई। वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था।
फिल्म में रजनीकांत ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म गिरफ्तार सुपरहिट साबित हुई थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
