चंदू चैम्पियन ने पार किया 62 करोड़ का आंकड़ा
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन को प्रदर्शित हुए 13 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से धीमी शुरूआत करने वाली चंदू ने सिर्फ पहले शनिवार और रविवार को बेहतरीन कारोबारी आंकड़े दर्शाने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन उसके बाद उसका कारोबार बॉक्स ऑफिस पर स्थिर चल रहा है। 25 जून को 12वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये कमाए। कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण कबीर खान ने किया है।
14 जून को रिलीज़ हुई 'चंदू चैंपियन' ने पहले दिन 5.40 करोड़ रुपए कमाए। 11वें दिन कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपए कमाए। 12वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए कमाए, जिससे कुल कमाई 62.01 करोड़ रुपए हो गई।
फिल्म को 'मुंज्या' से कड़ी टक्कर मिली, जिससे संभवतः इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर असर पड़ा। प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज भी 'चंदू चैंपियन' की कमाई को प्रभावित कर सकती है। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद वैसे ही चंदू चैम्पियन की स्क्रीन्स और शोज में कटौती हो जाएगी, जिसके चलते उसके कारोबार पर भारी प्रभाव नजर आएगा। ऐसे में यह फिल्म आगामी सप्ताह कितना कारोबार कर पाएगी यह निर्माताओं के लिए सोच का विषय बन गया है।
आगामी सप्ताहों में कई फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है ऐसे में यह ही कहा जा सकता है कि चंदू चैम्पियन कल्कि के सामने इस सप्ताह कुल मिलाकर 8 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 70 करोड़ तक पहुँचाने में सफल हो जाएगी। इससे ज्यादा की उम्मीद करना सही नहीं लगता है। 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इसमें विजय राज और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Similar Post
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
-
मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं: अभिनेत्री जीनत अमान
अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं ...
-
निकिता दत्ता ने ऋषिकेश में ट्रेकिंग के लिए परिवार के साथ जाने की दी सलाह
'ज्वेल थीफ' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर मनोरंजन जगत म ...
