लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास टैंक दुर्घटना में पांच सैनिकों की मौत
श्रीनगर, शनिवार, 29 जून 2024। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार की रात सेना का एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच सैनिकों की मौत हो गयी। सूत्रों के मुताबिक घटना लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके के मंदिर मोड़ पर उस समय हुई, जब एक बख्तरबंद टैंक अभ्यास के तहत नदी पार कर रहा था। टैंक में पांच सैनिक थे , जो पानी में फंस गये और उनकी मौत हो गयी। सेना की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दौलत बेग ओल्डी लद्दाख का सबसे उत्तरी छोर है और यह गलवान घाटी में संपर्क का पहला बिंदु है, जहां 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
