जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, मंगलवार, 02 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा पुलिस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के दर्दपोरा क्रालपोरा के नांगरी वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में आठ एके मैगजीन, 445 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन, 13 राउंड पिस्तौल कारतूस और एक हथगोला शामिल है।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
