एकता कपूर की बायोपिक बनाना चाहती हैं निवेदिता
बॉलीवुड फिल्मकार निवेदिता बासु अपनी दोस्त और फिल्मकार एकता कपूर की बायोपिक बनाना चाहती हैं। निवेदिता बासु ने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर 15 सालों तक एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स में काम किया है। निवेदिता ने बताया कि एकता को मैं अपना गुरु मानती हूं। मैंने उनके साथ 15 साल तक काम किया और इस दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। यह तय है कि एकता कपूर पर बायोग्राफी कभी-न-कभी जरूर बनेगी। हालांकि इसके राइट्स को फिलहाल उन्होंने खुद ही होल्ड किया हुआ है। निवेदिता बासु ने बताया कि एकता अपने आप में एक ब्रांड है। उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के लिए कई लोग तैयार बैठे हैं। अब वह यह राइट्स किसे देंगी, यह बहुत बड़ा सवाल है। यदि कभी मुझे मौका मिला, तो मैं उनकी बायोपिक बनाना चाहूंगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
