कोलकाता में कारोबारी के घर पर गोलीबारी करने के आरोप मे तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 जुलाई 2024। कोलकाता, पांच जुलाई (भाषा) शहर के एक कारोबारी के आवास पर गोलीबारी की घटना में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी कोलकाता के रबिंद्र सरोबर इलाके में स्थित एक ऊंची इमारत की आठवीं मंजिल पर रहने वाले कारोबारी देबाशीष डे ने जैसे ही दरवाजा खोला, तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि कारोबारी के विरोध करने पर, एक आरोपी ने गोली चला दी लेकिन डे बाल-बाल बच गये।
डे की पत्नी ने दावा किया है कि तीनों आरोपी बंदूक दिखाते हुए वहां से चले गए, और बंदूक के डर के कारण पड़ोसियों ने भी उनका पीछा नहीं किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘कारोबारी पर हमला करने के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और हम हमले के कारण की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों से टॉलीगंज पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
