सलमान खान के साथ धोनी ने मनाया अपना जन्म दिन
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 43वां जन्म हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अभिनेता के पैर छुए और आर्शीवाद लिया। सलमान खान के साथ धोनी के जन्म दिन अवसर के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।
माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘संगीत सेरेमनी’ में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया। सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब’ उनके जन्मदिन के जश्न के अलावा, यह घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
