टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक बिक्री पहली तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 3.29 लाख इकाई पर
टाटा मोटर्स की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 3,29,847 इकाई हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 3,22,159 वाहन बेचे थे। टाटा मोटर्स ने सोमवार को बयान में कहा कि पहली तिमाही में यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री एक साल पहले की तुलना में एक प्रतिशत घटकर 1,38,682 इकाई रह गई। अप्रैल-जून तिमाही में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 97,755 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना पांच प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सभी टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों तथा टाटा देवू श्रृंखला की वैश्विक थोक बिक्री 93,410 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
