जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
श्रीनगर, मंगलवार, 09 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा उप-जिले में हुईएक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह दुर्घटना सोमवार देर रात हुई जब एक वाहन जिसमें वे यात्रा कर रहे थे, सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दो किशोरियों सहित चारों लोग सोमवार देर रात टाटा मैजिक वाहन में राजवाड़ा में पीने का पानी लेने गए थे, तब गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जचलदारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि हंदवाड़ा पिछले कुछ महीनों से भारी पेयजल संकट का सामना कर रहा है और जल शक्ति विभाग इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल करने में विफल रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
