अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र आवेदक व्यवसायिक/शिक्षा ऋण योजना के तहत 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
- कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे ऑफलाइन आवेदन
जयपुर, मंगलवार, 09 जुलाई 2024। व्यावसायिक/शिक्षा ऋण योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र आवेदक आगामी 25 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक सिद्ध ने बताया कि मुस्लिम, सिक्ख, जैन, ईसाई, बौद्ध या पारसी पात्र आवेदक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। व्यवसायिक/शिक्षा ऋण योजना के तहत 25 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, शिप्रा पथ, सेक्टर नंबर-7 मानसरोवर में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों हेतु व्यवसायिक/शिक्षा योजना के तहत पात्रता एवं योग्यता संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0141-2785723 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
