पहली बार सात साल पहले मिले थे सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दुनिया की नजरों से छिप-छिपकर प्यार किया। इनकी डेटिंग की अफवाहें तो बीते कुछ सालों में उडऩी शुरू हुईं, लेकिन ये साल 2017 से साथ थे और तब किसी को इसकी खबर नहीं थी। अब जहीर ने उस खूबसूरत पल की एक झलक दिखाई है, जब उन्होंने डेट करना शुरू किया था। उन्होंने सोनाक्षी के साथ एक फोटो शेयर की है, जो सात साल पुरानी है। इस ब्लैक व्हाइट फोटो में सोनाक्षी का हाथ जहीर के गले पर है और वह उन्हें प्यार से निहार रही हैं। जहीर ने कैप्शन में लिखा है, यह दिन, यह पल, यह एहसास। मुझे पता था कि यह हमेशा के लिए है। जब पति ने इतना प्यार उड़ेला तो सोनाक्षी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी, मेरी जान!!! अभी भी एक-दूसरे के लिए गा रहे हैं… यह कभी बंद न हो।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
