ट्रक ने मजदूरों से भरी बस को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
गुना, बुधवार, 10 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार को मजदूरों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राघौगढ़ पुलिस थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि यह हादसा जंजाली के पास हुआ, जब मजदूरों को गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश ले जा रही बस के पंक्चर टायर को बदला जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनुज (23), देशबंधु (35) और रामराज (35) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
