राजस्थान के नागौर और धौलपुर जिले में भारी बारिश
जयपुर, शुक्रवार, 12 जुलाई 2024। राजस्थान के नागौर व धौलपुर जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा नागौर व धौलपुर जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश नागौर के परबतसर में 89 मिलीमीटर व धौलपुर के सैपऊ में 65 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिणी व पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की प्रबल संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 जुलाई से कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मध्यम बारिश तथा जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
