कोरोना पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, खुद को किया आइसोलेट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना के चलते अक्षय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म ‘सरफिरा’ की प्रमोशन के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए हैं, और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अक्षय के अलावा सरफिर टीम के कुछ और लोगो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म सरफिरा की प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी। तभी उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया और आज सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अक्षय कुमार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
