काकुडा की स्क्रिप्ट बेहद एंटरटेनिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि फिल्म काकुडा की स्क्रिप्ट उन्हें बेहद एंटरटेनिंग लगी, इसलिए उन्होंने इस फिल्म मे काम काम किया। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म काकुडा में सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म काकुडा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। सोनाक्षी ने बताया कि काकुडा मेरे पास आई और मुझे यह पढऩे में काफी मजेदार लगी। स्क्रिप्ट पढ़ते समय मैं काफी एंटरटेन हुई। हालांकि मुझे हॉरर फिल्में पसंद नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म में काफी हास्य था। आदित्य ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस शैली को बहुत अच्छी तरह से समझा है। मुझे लगता है कि इस पर उनकी शानदार पकड़ है। उन्हें पता है कि लोगों को कहां डराना है, कहां हंसाना है। उनके जैसे निर्देशक के साथ पहली बार इस तरह की शैली पर काम करना बहुत खुशी की बात थी। यह मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने जैसा था, कुछ ऐसा करने की कोशिश, जो मैंने पहले नहीं किया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
