जिला प्रभारी मंत्री ने खेल संकुल में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
जयपुर, रविवार, 14 जुलाई 2024। राज्य मंत्री गृह, गोपालन, पशुपालन डेयरी, मत्स्य विभाग एवं करौली जिले के प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को खेल संकुल करौली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कनेर का पेड़ लगाकर पौधारोपण किया। उन्होंने आमजन एवं ग्रामीणों से अपील की कि वर्षा के मौसम मे प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ एवं अधिक से अधिक पेड़ अवश्य लगाये एवं 5 वर्षों तक उस पौधे के संरक्षण जैसे पेयजल, खाद सहित अन्य प्रकार से रखरखाव भी ध्यान करें। जिले में इस अवसर पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर 5100 पौधे लगाये गये। खेल संकुल में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य द्वारा लगभग 1 हजार पौधे भी लगाये गये। इस अवसर पर विधायक करौली श्री दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक श्री हंसराज मीना, जिला प्रभारी सचिव श्री आशुतोष ए.टी. पेडणेकर, जिला कलेक्टर श्री नीलाभ सक्सेना सहित अन्य ने भी पौधारोपण किया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
