जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
जम्मू, गुरुवार, 18 जुलाई 2024। जम्मू कश्मीर में पवित्र श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 4383 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार को यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल के लिए 1701 तीर्थयात्री और पहलगाम के लिए 2682 तीर्थयात्री आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन किए थे। गत 29 जून से शुरु हुई 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
