विनय क्वात्रा होंगे अमेरिका में भारत के नये राजदूत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जुलाई 2024। पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री क्वात्रा जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी श्री विनय मोहन क्वात्रा गत 14 जुलाई को विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके स्थान पर उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे श्री विक्रम मिस्री को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
