विप्रो का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 3,003.2 करोड़ रुपये
बेंगलुरु, 19 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 3,003.2 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु की कंपनी की आय हालांकि 2024-25 की पहली तिमाही में 3.8 प्रतिशत घटकर 21,963.8 करोड़ रुपये रही कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसे आगामी सितंबर तिमाही में आईटी सेवा व्यवसाय खंड से 260-265.2 करोड़ डॉलर तक आमदनी की उम्मीद है। विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक श्रीनी पलिया ने कहा कि कंपनी ने एक और तिमाही में एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के बड़े सौदे हासिल किए। उन्होंने कहा कि कंपनी के शीर्ष खातों में वृद्धि जारी है, साथ ही ‘अमेरिका 1’ रणनीतिक बाजार इकाई (एसएमयू), बैंक, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) और उपभोक्ता क्षेत्रों में वृद्धि हुई।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
