राजस्थान के कई संभागों में भारी बारिश का अनुमान
जयपुर, शनिवार, 20 जुलाई 2024। मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा एवं अगले 12 घंटों में उसके कमजोर होने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने बताया कि मानसून ‘ट्रफ लाइन’ जैसलमेर और अजमेर से गुजर रही है।
इसके अनुसार उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 21-23 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
