धुरंधर में काम करेंगी यामी गौतम
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम फिल्म धुरंधर में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि उरी दि सर्जिकल स्ट्राइक फेम निर्देशक आदित्य धर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम धुरंधर है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल से बात की है। अब इस लिस्ट में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का नाम भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म धुरंघर में रणवीर सिंह, पाकिस्तान में तैनात एक खुफिया ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। आदित्य धर फिल्म ‘धुरंधर’ को जियो स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ अगले साल यानी 2025 के सेकंड हाफ में रिलीज हो सकती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
