ड्यून प्रोफेसी से तब्बू का फस्र्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की आने वाली हॉलीवुड फिल्म ड्यून प्रोफेसी से उनका फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। लाइफ ऑफ पाई, ए सूटेबल ब्वॉय और दि नेमसेक के बाद तब्बू इंटरनेशनल फिल्म ड्यून प्रोफेसी में नजर आने वाली हैं। वर्ष 2021 में ड्यून किताब पर आधारित ड्यून पार्ट 1 बनाई गई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी साल मार्च में ड्यून पार्ट 2 प्रदर्शित हुई, जो सुपरहिट हुई। अब ड्यून का प्रीक्वल आ रहा है। कुछ समय पहले ही ड्यून के प्रीक्वल ड्यून प्रोफेसी का एलान हुआ था। इस सीरीज में तब्बू की अहम भूमिका होगी। ड्यून प्रोफेसी का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें तब्बू का पहला लुक दिखाई दिया है। वह इस सीरीज में सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में नजर आएंगी। उनकी यह सीरीज इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
