राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश
जयपुर, सोमवार, 22 जुलाई 2024। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में मानसून की सक्रियता से बीते चौबीस घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा तथा टोंक के निवाई में 71 मिली. तथा जोधपुर के बिलाड़ा में 56 मिली. बारिश दर्ज की गई है। केंद्र के अनुसार आने वाले दिन कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व 23 जुलाई को एक दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
-
राजस्थान: सड़क हादसे में स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल
जयपुर, शनिवार, 08 अगस्त 2026। राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके ...
