मानहानि केस में नौ सितंबर को अदालत में पेश होंगी कंगना
फिल्म अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले में नौ सितंबर को मुबंई की एक अदालत में पेश होगी। एक अधिवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुश्री रनौत के शनिवार को अदालत में पेश नहीं होने पर अख्तर ने एक आवेदन दायर की और इस मामले में अभिनेत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया। अख्तर के अधिवक्ता जय भारद्वाज ने बताया कि सुश्री रनौत अदालत में उपस्थित होने के लिए स्थायी रूप से छूट चाहती थी, लेकिन बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उसकी यह मांग खारिज कर दी थी। श्री भारद्वाज ने बताया कि‘’आरोपी सुश्री रनौत का आवेदन खारिज कर दिया गया तो वह विभिन्न तारीखों पर भी अदालत के सामने उपस्थित नहीं हुई और उपस्थिति के लिए छूट देने का आवेदन किया तथा उसके खिलाफ एक मार्च 2021 को जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। इससे पहले जब जमानती वारंट जारी हुआ तो सुश्री रनौत अदालत में पेश हुई थीं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
