बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की थी तो वहीं रिलीज के बाद हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है। 'बैड न्यूज' को पर्दे पर आए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म ने इस दौरान करीब 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कमाई के मामले में 'बैड न्यूज' ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को भी मात दे दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 'बैड न्यूज' ने 8.3 करोड़ रुपए से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ और तीसरे दिन 11.15 करोड़ रुपए कमाए थे। चौथे दिन 'बैड न्यूज' ने 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की और पांचवें दिन 3.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं अब 'बैड न्यूज' के छठे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
विक्की कौशल की रोमांस-कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1.85 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ भारत में विक्की कौशल की फिल्म ने कुल 38.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। विक्की-तृप्ति की फिल्म ने इस कमाई के साथ राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को भी मात दे दी है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो इसी साल 31 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 35.55 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 'बैड न्यूज' ने सिर्फ 6 दिन में 38.8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
Similar Post
-
छात्रों और अभिभावकों की चिंता एवं निराशा को समझता हूं: आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर छात्र निष्पक्ष, पारदर ...
-
छात्रों का साहस मेरे मन में गहरा सम्मान जगाता है, भविष्य उन्हीं का है : अलिया भट्ट
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस ...
-
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ ज ...
