पेरिस ओलंपिक के दूसरे दौर में एक दूसरे से भिड़ सकते हैं जोकोविच और नडाल
पेरिस, गुरुवार, 25 जुलाई 2024। शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच पेरिस ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल से भिड़ सकते हैं। गुरुवार को जारी किए गए ड्रॉ के अनुसार जोकोविच अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के खिलाफ करेंगे जबकि नडाल का सामना हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स से होगा। इन मैच में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी दूसरे दौर में एक दूसरे का सामना करेंगे।
ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता उसी स्थल पर खेली जाएगी जहां फ्रेंच ओपन होता है। नडाल ने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब में से 14 खिताब फ्रेंच ओपन के रूप में जीते हैं। उन्होंने 2008 में बीजिंग में एकल जबकि 2016 में रियो में मार्क लोपेज के साथ मिलकर युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। फ्रेंच ओपन चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ का सामना पहले दौर में लेबनान के खिलाड़ी हैदी हबीब से होगा। महिलाओं के वर्ग में पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक पहले दौर में रोमानिया की इरिना कैमेला बेगू से भिड़ेगी जबकि अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ का सामना ऑस्ट्रेलिया की अजला टॉमलजानोविच से होगा।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
