NETFLIX पर स्ट्रीम होगी मिस्टर एंड मिसेज माही
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने मिस्टर एंड मिसेज माही में साथ काम किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और अब दोनों एक्टर अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी की फिल्म उलझ गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली है। जाह्नवी बीमार होने के बावजूद भी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हालांकि एक बार फिर उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही चर्चा में है। इसकी वजह है ओटीटी रिलीज।
मिस्टर एंड मिसेज माही के ओटीटी राइट्स स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म आज रात नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसे कपल की कहानी है, जो क्रिकेट के प्रति जुनून रखते हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं, जिसे खेल देखना और खेलना दोनों पसंद है।
वहीं राजकुमार राव एक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका में हैं, जिसका लक्ष्य खेलों में सफल होना है। जैसे-जैसे वह अपने लिए नाम और पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है, वह अपनी पत्नी को क्रिकेटर बनाने की ट्रेनिंग देने का फैसला करता है। इस दौरान उसकी जिंदगी में कई चुनौतियां आती हैं। ये चुनौतियां क्या हैं, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। करण जौहर के बैनर तले बनी मिस्टर एंड मिसेज माही ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 32 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही, जिसके चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर एक औसत सफल फिल्म माना गया।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
