देवरा: पार्ट वन में विलेन बनेंगे बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्म देवरा: पार्ट वन में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा का निर्माण युवासुधा आट्र्स और एनटीआर आट्र्स द्वारा किया जा रहा है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि देवरा: पार्ट वन में बॉबी देओल की एंट्री हो गई है। फिल्म में बॉबी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। देवरा के पहले भाग में बॉबी की भूमिका छोटी होगी। दूसरे भाग में वह सैफ की भूमिका के समानांतर मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे। फिल्म 27 सितंबर को प्रदर्शित होगी।
Similar Post
-
छात्रों और अभिभावकों की चिंता एवं निराशा को समझता हूं: आर. माधवन
अभिनेता आर. माधवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर छात्र निष्पक्ष, पारदर ...
-
छात्रों का साहस मेरे मन में गहरा सम्मान जगाता है, भविष्य उन्हीं का है : अलिया भट्ट
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस ...
-
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया
हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ ज ...
