बॉक्स ऑफिस पर ‘रायन’ की धमाकेदार एंट्री
साउथ सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। धनुष की यह 50वीं फिल्म है और यह उनके द्वारा निर्देशित की गई दूसरी फिल्म है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म में धनुष के अलावा कालिदास जयराम, संदीप किशन और एसजे सूर्या जैसे स्टार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं हीरो धनुष और विलेन एस.जे. सूर्या की परफॉर्मेंस। दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधें रखा। संदीप किशन ने फिल्म ‘रायन’ में धनुष के छोटे भाई की भूमिका भी निभाई है। हीरो की बहन तुषारा, संदीप की प्रेमिका अपर्णा बालमुरली ने भी अच्छा अभिनय किया। वरलक्ष्मी, कालिदास जयराम, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन ने अन्य भूमिकाओं में अभिनय किया।
गैंगस्टर की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बतौर एक्टर और निर्देशन धनुष ने दर्शकों को दिल जीत लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। रायन की ओपनिंग डे कमाई 12 करोड़ से अधिक की रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है।
धनुष की इस फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। दर्शक न सिर्फ धनुष की एक्टिंक बल्कि उनके नर्देशन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक लिखते हैं- #रायण एक बहुत ही शानदार अनुभव था!! बधाई हो @dhanushkraja siiiirrr ❤️✨ बतौर एक्टर आपकी 50वीं फिल्म और वो भी आपके निर्देशन में!! कला के प्रति आपके समर्पण को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता!! आपके लिए बहुत गर्व और खुशी है! पूरी टीम को शुभकामनाएं!
बता दें कि ‘रायन’ फिल्म की कहानी एक साधारण युवक रायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए एक अभियान पर निकलता है, जो उसे अपराध की दुनिया में ले जाता है, जहां वह उनके हत्यारों की तलाश करता है। रायन दो छोटे भाइयों और एक छोटी बहन के साथ रहता है, लेकिन कुछ लोगों की वजह से उनका परिवार अलग हो जाता है। फिल्म ‘रायन’ का फर्स्ट हाफ बदले के सीन के साथ काफी दिलचस्प है। धनुष ने उन दृश्यों का अच्छा निर्देशन किया है जहां हीरो खलनायकों को मारता है। दूसरे हाफ में फिल्म के इमोशन और फ्लैश बैक सीन होंगे।
पहले हाफ में तेज रफ्तार वाली फिल्म ‘रायन’ दूसरे हाफ में थोड़ी धीमी है। इंटरवल और क्लाइमेक्स भरपूर है.. धनुष ने जितना एक्शन सीन्स पर फोकस किया उतना ही इमोशनल सीन्स पर भी। अगर आप भी धनुष की इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो उम्मीद है कि फिल्म को देखने के बाद आप निराश नहीं होंगे।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
