सनी लियोनी की नई फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवड अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म कोटेशन गैंग, 30 अगस्त को रिलीज होगी। सनी लियोनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है, साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने इंटेंस अवतार को दिखाने वाला एक नया मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। सनी लियोनी ने लिखा, ‘मुझे अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘कोटेशन गैंग’ 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है। अपने यादगार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। ‘कोटेशन गैंग’ में सनी लियोनी के अलावा जैकी श्रॉफ, प्रियामणि, सारा अर्जुन, अशरफ मल्लिसरी, जया प्रकाश, अक्षय, प्रदीप कुमार, विष्णु वारियर, सोनल खिलवानी, कियारा, सतिंदर और शेरिन की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
