‘रायन’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है। फिल्म रायन, धनुष के लिए कई मामलों में खास है। यह उनकी 50वीं फिल्म है और फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित भी किया है। फिल्म रायन, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई है।
फिल्म रायन ने पहले वीकेंड के दौरान करीब 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रायन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। धनुष की फिल्म ‘रायन’ ने पांच दिनों के अंदर ही 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में एक शख्स के बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म रायन में धनुष के अलावा, प्रकाशराज, संदीप किशन, अपर्णा बालमुरली और दुशारा विजयन जैसे कलाकार भी है। फिल्म रायन में एआर रहमान का म्यूजिक है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
