रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक अगस्त में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
अगस्त का महीना प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ढेरों बड़े तीज-त्योहारों से लेकर आ रहा है. इस महीने में आपको कई शुभ दिन और शुभ मुहूर्त भी मिलने वाले हैं, जब आप कोई नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं. अगस्त कुछ ही दिनों में आरम्भ होने वाला है. वहीं, सावन का महीना 22 जुलाई से आरम्भ हो चुका है जो कि 19 अगस्त तक चलेगा. सावन के महीने में कई मुख्य त्योहार पड़ते हैं. मुख्य रूप से सावन का महीना महादेव को समर्पित है. अगस्त के महीने रक्षाबंधन, नागपंचमी, हरियाली तीज जैसे त्योहार मनाए जाते हैं.
अगस्त 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट:-
- अगस्त अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना है जो कि जल्द ही आरम्भ होने वाला है. धार्मिक दृष्टि से अगस्त का पूरा महीना व्रत-त्योहार से भरा है, इसलिए अगस्त का महीना अहम माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि अगस्त में पड़ने वाले व्रत-त्योहार कौन से हैं तथा उनकी तारीख क्या है.
अगस्त 2024 के तीज त्योहार
- 1 अगस्त, गुरुवार:- गुरु प्रदोष व्रत या सावन का पहला प्रदोष व्रत
- 2 अगस्त, शुक्रवार:- सावन शिवरात्रि
- 4 अगस्त, रविवार:- सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या
- 5 अगस्त, सोमवार:- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
- 6 अगस्त, मंगलवार:- सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
- 7 अगस्त, बुधवार:- हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत
- 8 अगस्त, गुरुवार:- विनायक चतुर्थी
- 9 अगस्त, शुक्रवार:- नाग पंचमी
- 10 अगस्त, शनिवार:- कल्कि जयंती
- 11 अगस्त, रविवार:- तुलसीदास जयंती
- 12 अगस्त, सोमवार:- सावन का चौथा सावन सोमवार व्रत,
- 13 अगस्त, मंगलवार:- सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, सावन दुर्गाष्टमी
- 16 अगस्त, शुक्रवार:- सावन पुत्रदा एकादशी, वरलक्ष्मी व्रत, सिंह संक्रांति
- 17 अगस्त, शनिवार:- शनि प्रदोष व्रत, सावन का दूसरा प्रदोष व्रत
- 19 अगस्त, सोमवार:- सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन का पांचवां सोमवार व्रत, सावन का समापन, पंचक शुरू, लवकुश जयंती
- 22 अगस्त 2024, गुरुवार – कजरी तीज
- 26 अगस्त 2024, सोमवार – जन्माष्टमी
- 29 अगस्त 2024, गुरुवार – अजा एकादशी
- 31 अगस्त 2024, शनिवार – प्रदोष व्रत
अगस्त 2024 मे पड़ने वाले गोचर
- सूर्य का गोचर:- 16 अगस्त 2024 को सूर्य का कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश होगा.
- चंद्रमा का गोचर:- चंद्रमा तेजी से गोचर करता है तथा तकरीबन ढाई दिनों तक एक राशि में रहता है. इसलिए, अगस्त में चंद्रमा सभी 12 राशियों में गोचर करेगा.
- मंगल का गोचर:- 6 अगस्त 2024 को मंगल का कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश होगा.
- बुध का गोचर:- 7 अगस्त 2024 को बुध का कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश होगा. 25 अगस्त 2024 को बुध का सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश होगा.
- बृहस्पति का गोचर: – बृहस्पति मेष राशि में स्थित रहेंगे.
- शुक्र का गोचर:- शुक्र सिंह राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे.
- शनि का गोचर:- शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे.
- राहु और केतु का गोचर:- राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में स्थित रहेंगे.
Similar Post
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
-
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
...
