जयपुर में पानी में डूबने से 3 लोगों की मृत्यु
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदना आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी
जयपुर, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को जयपुर में 3 व्यक्तियों के पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए प्रत्येक के आश्रित को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये आपदा राहत कोष से एवं 1-1 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने की मंज़ूरी दी है। शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के कई जिलों में वर्षा जनित हादसों को रोकने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और नियमित रूप से सघन मॉनिटरिंग की जाए।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
