वरुण धवन-सामंथा रुथ की 'सिटाडेल हनी बनी' 7 नवंबर को होगी रिलीज
आगामी जासूसी एक्शन स्ट्रीमिंग शो 'सिटाडेल हनी बनी' इस साल 7 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगा। शो की रिलीज की तारीख का खुलासा गुरुवार को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में महबूब स्टूडियो में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और शो में उनकी सह-कलाकार सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हुईं। वरुण ने बताया कि शो के निर्माताओं ने उन्हें सख्त निर्देश दिए थे कि यह शो उनका एकमात्र फोकस है और वह कोई अन्य प्रोजेक्ट या फिल्म भी नहीं कर सकते। 'सिटाडेल हनी बनी' वैश्विक श्रृंखला 'सिटाडेल' का भारतीय संस्करण है।
मूल शो में प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में थे। वरुण ने यह भी खुलासा किया कि वह थोड़ा हैरान थे क्योंकि उन्हें लगा था कि चूंकि यह प्राइम वीडियो शो है इसलिए इसमें बहुत ही भव्य सेट होंगे। हालांकि, शूटिंग मुंबई के 'ठाणे' और 'भांडुप' इलाकों में सड़कों पर हुई। उन्हें बताया गया था कि शो की कहानी में प्रामाणिकता लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अभिनेता ने यह भी बताया कि 'बदलापुर' के बाद यह उनके करियर में दूसरा मौका है जब वह किसी डार्क कहानी का हिस्सा हैं। 'सिटाडेल हनी बनी' में के के मेनन भी हैं। इससे पहले वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में कहा था कि वह 1 अगस्त को अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। यह शो 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर आएगा।
Similar Post
-
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीज़र आउट
इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, और भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा ह ...
-
धन शोधन मामला: जैकलीन फर्नांडीज को उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लेने की अनुमति मिली
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उ ...
-
’पेद्दी’ से रिलीज हुआ ‘विलेज रॉकर’ सॉन्ग
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर ‘पेद्दी’ ग्लोबल बॉक् ...
