”राईका बाग" रेलवे स्टेशन का नाम "राई का बाग" लिखा जाना लिपिकीय त्रुटि, राज्य सरकार यथाशीघ्र कराएगी समाधान– संसदीय कार्य मंत्री
जयपुर, शुक्रवार, 02 अगस्त 2024। संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को राज्य विधान सभा में बताया कि जोधपुर स्थित ”राईका बाग" रेलवे स्टेशन का नाम "राई का बाग" लिखा जाना पुरानी लिपिकीय त्रुटि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस त्रुटि को सुधारने के लिए रेलवे को लिखा गया है और विश्वास है कि शीघ्र ही इसका समाधान हो जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री शून्यकाल में रानीवाड़ा विधायक श्री रतन देवासी द्वारा इस सम्बन्ध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाये गए मामले पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक विषय होने के साथ ही समाज के नाम से जुड़ा हुआ विषय भी है। संसदीय कार्य मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार से सम्पर्क कर यथाशीघ्र इस लिपिकीय त्रुटि को ठीक करवाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को इस विषय को लेकर आन्दोलन करने की आवश्यकता नहीं है, राज्य सरकार इस विषय पर समाज की भावना के साथ है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
