दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अगस्त 2024। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को 2024-2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी। नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन अनियमितताओं के आरोपों के बीच संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों की घोषणा में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र अगले साल सात जून को समाप्त होगा।
Similar Post
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
