राजस्थान के कोलायत में बहुत भारी बारिश
जयपुर, बुधवार, 07 अगस्त 2024। राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश हुई। इस दौरान, सबसे अधिक 132 मिलीमीटर बारिश बीकानेर के कोलायत में दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में जालोर के सांचौर में 62 मिलीमीटर, बाड़मेर के गिड़ा में 46 मिलीमीटर, नागौर के जायल में 35 मिलीमीटर, सीकर के श्रीमाधोपुर में 31 मिलीमीटर, पाली में 30 मिलीमीटर और जोधपुर में 27 मिलीमीटर बारिश हुई।
राज्य में कई दिनों से जारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, जोधपुर मंडल के केरला-रोहट, मारवाड़ खारा-मारवाड़ बिठडी और फलोदी-मलार खंड के बीच पानी भर जाने से ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि 12461 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस, 14821 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस, 04841 जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस, 04842 भीलड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस और 12462 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा, कई ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
