‘कल्कि 2898 एडी’ ने ‘जवान’ को पछाड़ा
‘कल्कि 2898 एडी’ भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म कल्कि 2898 एडी जवान को पछाड़ते हुए भारत की की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भारत में नेट 640.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। कल्कि 2898 एडी ने फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। जवान ने भारतीय बाजार में नेट 640.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कल्कि 2898 एडी से आगे इस लिस्ट में ‘बाहुबली 2’ ,केजीएफ 2 और आरआरआर शामिल है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
