फिर रिलीज हुई तृप्ति डिमरी की लैला मजनू
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और अभिनेता अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म लैला मजनू सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई। एकता कपूर निर्मित लैला मजनू वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई थी। लीड एक्ट्रेस के तौर पर यह तृप्ति डिमरी की पहली फिल्म थी। फिल्म मेकर्स ने लैला मजनू को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्माता एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म लैला मजनू का पोस्टर शेयर किया है। एकता कपूर ने लिखा कि पॉपुलर डिमांड पर लैला मजनू वापस आ रही है! आपके प्यार का आभार जिसने इसे छह साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लिया। देशभर के सिनेमाघरों में 9 अगस्त 24 को फिर से इसे रिलीज किया जा रहा है। टीम एलएम को बधाई।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
