संसदीय कार्य विधि एवं न्याय मंत्री ने इन्द्रोका बांध का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 09 अगस्त 2024। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के इंद्रोका स्थित वीर शिरोमणि मुकनदास खींची बांध की जल भराव क्षमता एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश—
श्री पटेल ने जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यकारी एजेंसी वाप्कोस के अधिशाषी अभियन्ता श्री एसके मीना को वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत, जल भराव के पश्चात अधिक जल के निकास के लिए चैनल गेट लगाने एवं बांध के नाम का शिलापट्ट लगाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान—
केबिनेट मंत्री श्री पटेल एवं राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत इंद्रोका बांध पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर श्री पटेल ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
